फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिवम और मोहित ने सोने पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीरंदाजी के कंपाउंड राउंड टीम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शनिवार को फरीदाबाद के मोहित डागर और शिवम रावत ने सोने पर निशाना साधा। शिवम और मोहित ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। दोनों ने हरियाणा की चार सदस्यीय टीम को स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें कि हरियाणा बनाम राजस्थान के बीच कंपाउंड राउंड का फाइनल खेला गया। रोमांचक फाइनल में हरियाणा ने 138-136 से राजस्थान को हरा दिया। इसमें मोहित डागर और शिवम रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोच हरकेश चौधरी ने बताया इससे पहले रिकर्व इवेंट में हरियाणा की टीम ने आसानी से जीत अपने नाम कर ली थी, पर इस कंपाउंड राउंड इवेंट में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा की टीम के खिलाड़ियों की सूझ-बूझ से यह मुकाबला हमारी तरफ आया। वहीं दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतकर बेहद खुशी हो रही है। बता दें कि मोहित डागर इससे पहले इसी साल सितंबर में कनाडा में स्वर्ण और रजत पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा कई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने पदक जीते हैं। वहीं शिवम भी पूरे साल काई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपना जलवा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें