फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला स्तरीय एसजीएफआई बॉक्सिंग में मुक्केबाजों ने दिखाए दमदार पंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 वर्ग में विभिन्न खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-86 में शुक्रवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर-14 बालक वर्ग जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रिंग में उतरे नन्हें मुक्केबाजों ने अपने फुर्तीले मूव्स, सटीक पंच और बेहतरीन खेल तकनीक का प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया।

दिनभर चली इस प्रतियोगिता के 28 से 30 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए युवराज ने प्रथम और प्रशांत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 30-32 किग्रा में हर्ष और 32-34 किग्रा में आरव रावत ने बाजी मारते हुए पहले स्थान पर कब्जा किया। 34-36 किग्रा वर्ग में मोक्ष प्रथम, यश दूसरे और आरव सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 36-38 किग्रा भारवर्ग में अंश ने पहला, योग ने दूसरा, दर्श ने तीसरा और दीपक ने चौथा स्थान पाया। इसी तरह 38-40 किग्रा में सौर्य प्रथम, ध्रुव द्वितीय, जबकि दक्ष और लक्ष्य संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में 40-42 किग्रा में मानव प्रथम, अदविक द्वितीय व यक्ष तृतीय रहे, जबकि 42-44 किग्रा में आरव ने पहला और वंश ने दूसरा स्थान हासिल किया। 44-46 किग्रा वर्ग में वंश ने बाजी मारी, प्रिंस दूसरे और दक्ष तीसरे स्थान पर रहे। 46-48 किग्रा में दीप सिंह, युवान, नीलेश और अभिनव ने चौथा स्थान पाया। 48-50 किग्रा में मनन ने पहला, नक्ष ने दूसरा और वीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजकों ने सभी मेडल विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें