फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रत्येक विद्यालय में 10 मई तक पहुंचेंगी किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में नई पाठ्यपुस्तकों की खेप आनी शुरू हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही अब जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में नई पाठ्यपुस्तकों की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए विद्यालयों में छात्रों को किताबें बांटने का काम भी शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया था। सत्र शुरू होने के करीब एक माह बाद छात्रों को किताबें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिन विद्यालयों में किन्हीं कारणों से अभी तक किताबों का स्टॉक नहीं पहुंचा है, वहां प्रशासन ने सख्त समय-सीमा तय की है। विभाग के अनुसार जिले के प्रत्येक विद्यालय में 10 मई तक हर हाल में किताबें पहुंचा दी जाएंगी, ताकि किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ने बताया कि जिले के अधिकांश स्कूलों में पुस्तकों की सप्लाई पहुंच चुकी है और शिक्षकों ने छात्रों को किताबें बांटना शुरू कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लॉक ऑफिस से किताबों का स्टॉक लगातार प्राप्त हो रहा है। जिन विद्यालयों में अभी सप्लाई लंबित है, वहां अगले दो-तीन दिनों के भीतर पुस्तकें भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें