संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नवनिर्मित ऑडिटोरियम में जल्द ही बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसमें जिले के लोग सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवा सकेंगे। शुक्रवार को नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदोरिया ने निरीक्षण किया।
करण सिंह ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने बल्लभगढ़ विधानसभा में अंबेडकर चौक के पास बनाए ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया था। उन्होंने कहा कि यह भविष्य के लिए शहर के लोगों की ओर से किए जाने वाले सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जल्द ही निगम की ओर से इसमें आयोजनों के लिए बुकिंग व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।