फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईमेल के जरिये आई धमकी, पुलिस व अन्य टीमों ने मौके पर पहुंचकर की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी 4 स्थित पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस व अन्य टीमों ने यहां पहुंचकर जांच की। पेसो कार्यालय से पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी गई सूचना के बाद तुरंत बम स्कवॉड, एसजीएम नगर थाना की टीम समेत अन्य टीमें पहुंचीं।
दोपहर बाद 3 बजे से लेकर साढ़े 5 बजे तक सभी टीमों ने यहां सघन चेकिंग की, लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। जिसके बाद इसे झूठी सूचना करार दिया गया। दरअसल धमकी भरी ये ईमेल पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पेसो) के सभी कार्यालयों, तमिलनाडु के सीएम ऑफिस व अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आई थी। जिसके बाद पेसो मुख्यालय की ओर से अपने सभी कार्यालयों को इस धमकी भरी ईमेल की सूचना दी गई। दोपहर लगभग 3 बजे फरीदाबाद एनआईटी 4 स्थित पेसो कार्यालय की ओर से फरीदाबाद पुलिस के सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना देकर कार्यालय की जांच कराने को कहा गया। साथ ही पुलिस के पहुंचने से पहले ही पूरे कार्यालय को खाली कराकर कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसजीएम नगर थाना एसएचओ, बम स्कवॉड, डॉग स्कवॉड समेत अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। दोपहर 3 बजे सभी टीमों ने कार्यालय परिसर की जांच शुरू की। परिसर के हर कमरे व एरिया को टीमों ने चेक किया। शाम साढ़े 5 बजे तक यहां चेकिंग चलती रही लेकिन इस दौरान कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। जिसके बाद इसे झूठी सूचना मानकर टीमें यहां से लौट गईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में कोई ईमेल नहीं आई थी, जिसके चलते यहां कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें