फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगरा नहर में कूदी युवती का शव बरामद, बीपीटीपी पुल के पास मिला एक और शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-रिश्ता तय होने से परेशान होकर युवती ने लगाई थी छलांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रिश्ता तय होने से परेशान होकर आगरा नहर में कूदने वाली 18 वर्षीय संध्या का शव शनिवार को पलवल के छज्जूनगर के पास से बरामद किया गया। वहीं रविवार सुबह बीपीटीपी पुल के पास नहर में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला।

पल्ला थाना क्षेत्र की चौहान कॉलोनी निवासी संध्या ने बृहस्पतिवार देर रात आगरा नहर में छलांग लगा दी थी। शनिवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि चंदावली के पास नहर में एक युवती का शव तैर रहा है। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शव तेज बहाव के कारण आगे निकल चुका था। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने चंदावली से लेकर पलवल के छज्जूनगर तक तलाशी अभियान चलाया। कई घंटे की तलाश के बाद छज्जूनगर के पास शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविवार सुबह करीब 10 बजे बीपीटीपी पुल के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शवगृह में रखवाया गया है। आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि संध्या का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं अज्ञात व्यक्ति की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें