फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ-पाली रोड पर सड़क किनारे नाले के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डबुआ-पाली रोड पर बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे नाले के पास मिला। शव मिलने से आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।


मृतक की पहचान जयवीर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में किराये के मकान में पत्नी शिवानी के साथ रहता था। जयवीर की पत्नी शिवानी ने बताया कि उस समय वह ड्यूटी से लौटकर घर आई थीं और जयवीर घर पर ही मौजूद था। वह बुधवार रात करीब 8:40 बजे घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। सब्जी लाने के लिए पैसे लेकर वह घर से निकला, लेकिन रात 9 बजे तक वापस नहीं लौटा। शिवानी के अनुसार, देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने पड़ोसियों के साथ उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह दोबारा खोजबीन के दौरान वह डबुआ-पाली रोड पर पहुंचीं, जहां सड़क किनारे नाले के पास जयवीर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे उठाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पाया कि युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि गले के पास हल्का सा छिलने का निशान पाया गया है। शिवानी ने बताया कि जयवीर शराब पीने का आदी था और अक्सर अधिक मात्रा में शराब का सेवन करता था। वह पहले राजमिस्त्री का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। दंपति का दो वर्षीय बेटा भी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अत्यधिक शराब सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें