फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-79 स्थित वर्ल्ड स्ट्रीट में बुधवार देर शाम चश्मा बनाने वाली कंपनी लेंसकार्ट के शोरूम के बाहर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध मुंबई में एक कर्मचारी को तिलक लगाने और सिर पर चोटी रखने को लेकर नौकरी से निकालने को लेकर किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित लेंसकार्ट शोरूम के बाहर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने शोरूम के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और कंपनी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने शोरूम के अंदर मौजूद कर्मचारियों के माथे पर तिलक भी लगाया और कहा कि तिलक और कलावा हिंदू आस्था के प्रतीक हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के वार्ड अध्यक्ष दीपक ने कहा कि मुंबई में जो घटना सामने आई है, उससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें