फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगरा नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-17 के पास आगरा नहर में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहर के पुल के पास वाहनों की जांच और चालान की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान एक कर्मचारी की नजर पानी में बह रहे शव पर पड़ी।
विज्ञापन

उसने तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि वह रविवार को शराब के नशे में मोड़बंद (अलीपुर) के पास आगरा नहर में नहाने के लिए कूदा था। इसके बाद वह पानी में डूब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। प्रारंभिक जांच में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें