फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किराये के कमरे से मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे से बदबू आने के किरायेदारों ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र की हरी विहार कॉलोनी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कमरे से तेज बदबू आने के बाद पड़ोस में रह रहे अन्य किरायेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो व्यक्ति चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि हरी विहार कॉलोनी में एक कमरे से बदबू आ रही है और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खोलने के बाद कमरे के अंदर एक व्यक्ति चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन


शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब 10 दिन पहले हो चुकी थी और वह इतने दिनों से कमरे के अंदर ही पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और हरी विहार कॉलोनी में किराये के मकान में अकेला रहता था। वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुजारा करता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, तीन बच्चे और चार भाई हैं। कमरे से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें