फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश-रजनी डेथ मिस्ट्री: आपस में बंधा हुआ था दोनों का एक हाथ, नहर से मिले शवों ने उलझाई पूरी कहानी

Tue, 14 Jul 2026 08:17 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

शाहपुर कलां के पास आगरा नहर में मिले आकाश और रजनी के शवों के मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और उलझ गया है। घटनास्थल से मिले दोनों शवों के हाथ काले रंग की डेटा केबल से बंधे थे।
विज्ञापन
Akash Rajni death case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नहर से आकाश (24) और रजनी (26) के एक साथ शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे पर हत्या के आरोप लगाए हैं। शाहपुर कलां के पास नहर से मिले दोनों के शवों के हाथ काले रंग की डेटा केबल से बंधे मिले थे, जबकि युवक आकाश के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन

आकाश के जीजा अजय ने आरोप लगाया है कि रजनी घटना वाले दिन अपनी कार से आकाश को लेकर गई थी और उसकी हत्या कर शव नहर में फेंका गया। वहीं, रजनी के पति शिवम का आरोप है कि आकाश ने हथौड़े से हमला कर उसकी पत्नी को नहर में फेंका और बाद में खुद भी नहर में कूद गया।

रजनी के पति शिवम कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी मेकअप आर्टिस्ट है और घर में ही स्टूडियो चलाती है। कुछ समय पहले पत्नी ने जिम जाने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उसने सेक्टर-31 स्थित द्रोणाचार्य जिम जाना शुरू किया था। शिवम के अनुसार, जिम में आकाश उर्फ अक्कू ने एक दिन रजनी से वर्कआउट करते हुए वीडियो बनाने के लिए कहा था। रजनी ने उसकी वीडियो बना दी थी। आरोप है कि इसके बाद आकाश ने किसी तरह उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन व संदेश के माध्यम से बातचीत करने का दबाव बनाने लगा।

शिवम का आरोप है कि आकाश लगातार रजनी को परेशान कर रहा था। एक दिन वह रात के समय उनके घर के बाहर पहुंच गया और हंगामा करने लगा। इसके बाद इस संबंध में महिला थाने में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी आकाश नहीं माना।

शिवम के मुताबिक, 11 जुलाई को रजनी ने अपने भाई हिमांशु से कहा था कि वह आकाश से बात करने जा रही है कि वह उसे क्यों परेशान कर रहा है। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे वह अपनी कार लेकर घर से निकल गई। शिवम ने आरोप लगाया कि आकाश ने हथौड़े से हमला कर रजनी को नहर में फेंका और बाद में खुद भी नहर में कूद गया।

वहीं, आकाश के जीजा अजय ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि आकाश की हत्या की गई है। उनका आरोप है कि रजनी खुद अपनी कार से आकाश के घर पहुंची थी और घटना वाले दिन उसे अपने साथ लेकर गई थी। उन्होंने दावा किया कि रजनी ने नहर के पास कार के तीन चक्कर लगाए थे और वारदात में मिला हथौड़ा भी वह अपने साथ लेकर आई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आकाश के सभी सोशल मीडिया खाते हटा दिए गए हैं। हालांकि, दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें