फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्लू सैफायर ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर 78 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर रविवार को ब्लू सैफायर और फरीदाबाद सुपर 11 के बीच मुकाबला खेला गया। ब्लू सैफायर ने इस मुकाबले में फरीदाबाद सुपर 11 को पांच विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर 11 ने 169 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई ब्लू सैफायर ने 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


सुपर 11 की ओर से तरुण ने सर्वाधिक 62 और विक्रम ने 30 रन बनाए। वहीं ब्लू सैफायर के लिए अभिषेक ने चार विकेट झटके। इसके जवाब में ब्लू सैफायर की ओर से बल्लेबाजी को आए अभिषेक ने 51 और अमित ने 49 रन की पारी खेली। वहीं सुपर 11 के लिए महेश, घनश्याम, गणेश और गोल्डी ने एक-एक विकेट लिया। मैच में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें