फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनक्यूएएस मूल्यांकन में बीके अस्पताल को 93.52 फीसदी अंक हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मिलेगा अतिरिक्त फंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक बीके अस्पताल ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) मूल्यांकन में 93.52 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। बेहतर रैंकिंग मिलने के बाद अब केंद्र सरकार की ओर से अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार के लिए अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल के निरीक्षण के लिए एनक्यूएएस की तीन सदस्यीय टीम 27 से 29 अप्रैल तक पहुंची थी। टीम में लखनऊ के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद उस्मान, दिल्ली के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित शौकीन और डीपीएम किरन शामिल थीं। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी, जच्चा-बच्चा केंद्र, रिकॉर्ड प्रबंधन और बायो मेडिकल वेस्ट प्रणाली का गहन मूल्यांकन किया। इसके अलावा साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर सेवाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन


कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त फंड मिलने से अस्पताल में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे और मरीजों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें