फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाजपा के कार्यकारी सदस्य सूरजमान ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का दामन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



फरीदाबाद। भाजपा के कार्यकारी सदस्य एवं पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष सूरजमान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। फरीदाबाद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के संयोजन में नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें कांग्रेस का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी ज्वाइन करवाई।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की लहर चल रही है, हर वर्ग भाजपा की नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है और बदलाव का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिस विश्वास से जनता ने वोट देकर सत्ता सौंपी, वही जनता आज अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जनविरोधी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जन-जन में प्रचार प्रसार करे। अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से हर वर्ग परेशान है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हर व्यक्ति कांग्रेस की नीतियों में आस्था जता रहा है। इस अवसर पर ओमप्रकाश भूरा, प्रेमानंद शर्मा, आनंद, सतीश कुमार, गोविंद मल्होत्रा, बबलू बुखारपुर, भूपेश मलिक, दीपक दलाल, चांद सिंह, राजू भाटी, जगदीश गहलोत, हेमंत वर्मा, मोनू यादव, विजय, बिल्लू पहलवान, सुरेंद्र अग्रवाल, ओपी भाटी, विजय कुमार, बल्लू व संतलाल सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें