मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में तिगांव और दयालबाग में महापौर के नेतृत्व में में निकली यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद को जवाब देने के लिए आपरेशन सिंदूर चलाने वाली भारतीय सेना को सम्मान देने के लिए भाजपाइयों ने शनिवार को कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली। खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में पल्ला क्षेत्र, दयालबाग में महापौर प्रवीण जोशी और विधायक धनेश अदलखा के नेतृत्व में निरंगा यात्रा निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने भारत माता का विजय उद्घोष किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता और अन्य सामाजिक संस्थाओं के लोग शामिल हुए। लोगों ने इस दौरान पूरे जोश के साथ भारतीय सेना और भारत माता माता के जयकारे लगाए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने देश की सेना के शौर्य की प्रशंसा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की। वहीं, सेहतपुर पेट्रोल पंप से पल्ला पुल तक निकली यात्रा में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस दौरान निगम पार्षद सुमंत चंदेल, सरोज शिशु अवाना एवं लाल मिश्रा, अमित भारद्वाज, अजय भड़ाना, मुकेश कुमार समेत अन्य शामिल हुए। दयालबाग सेक्टर-39 में महापौर प्रवीण जोशी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक धनेश अदलखा, अध्यक्ष पंकज रामपाल, जेपी मिश्रा, पार्षद हरेंद्र भड़ाना, पार्षद गजेंद्र भड़ाना समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा का समापन पुलिस चौकी पर हुआ।