फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे 400 पौधे, संगठन मजबूती पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की जिला मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला कार्यालय अटल कमल में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। इसमें जिला प्रभारी एवं कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा समेत पदाधिकारियों ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नागरिकों को 400 पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। रामपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सात अक्तूबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा और सेवा ज्योति यात्रा जिले के गांवों, वार्डों और विभिन्न क्षेत्रों से होकर सेक्टर-12 में संपन्न होगी। जिला प्रभारी लतिका शर्मा ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि मजबूत बूथ, सक्रिय कार्यकर्ता और निरंतर जनसंपर्क से संगठन को और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चल रहे अभियान के शेष कार्यक्रमों को सफल बनाने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में जिला महामंत्री प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, ललित भारद्वाज सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें