फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकारों ने पंचायती राज संस्थाओं को दी मजबूती : राजेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला फरीदाबाद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने अपने साथियों के साथ मंत्री राजेश नागर का अभिनंदन किया। इस दौरान पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकारों ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने का कार्य किया है, जिससे गांवों तक सुशासन पहुंचा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के कारण देशभर में भाजपा को व्यापक समर्थन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा अब केवल शहरों की पार्टी नहीं रही, बल्कि गांवों में भी पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हुआ है। दक्षिण भारत के राज्यों में भी भाजपा का विस्तार हो रहा है। राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

जिला संयोजक विनय भाटी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने और गांवों को शासन-प्रशासन से जोड़ने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें