फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भाजपा ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में फरीदाबाद में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल कमल जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावांजलि दी।
विज्ञापन


पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा सरकार के राजस्व मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा, और मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ व महापौर प्रवीण जोशी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में डॉ. मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के अलग संविधान और अनुच्छेद 370 के विरोध में जो संघर्ष किया, वो आज भी हमें प्रेरणा देता है। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें