फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी निवासी युवक स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। थाना बीपीटीपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बसेलवा कॉलोनी निवासी कमल सिंह ने बताया कि उनका बेटा सूरज (33) खुद का फेब्रिकेशन का काम करता था। 2 जुलाई की दोपहर को वह किसी काम से स्कूटी से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह फज्जुपुर चौक के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सूरज के दो बच्चे हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें