फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बहीन का पक्षी विहार बनेगा जैव विविधता और पर्यटन का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 एकड़ में आगरा नहर के किनारे बनेगा पक्षियों और प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग
विज्ञापन


सोमदेव आर्य, हथीन।
उपमंडल हथीन के गांव बहीन में 25 एकड़ भूमि पर पक्षी विहार स्थापित करने की योजना अब ज़मीन पर उतरने लगी है। ग्राम पंचायत बहीन ने इसके लिए आगरा नहर के मुख्य रजवाहा के साथ लगती भूमि को चिन्हित कर उसकी सफाई, तारबंदी और पौधरोपण कार्य पहले ही करवा दिया है। यह भूमि प्राकृतिक रूप से पक्षियों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। गांव के सरपंच विक्रम सिंह इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए स्वयं सक्रिय हैं। वे जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने बहीन गांव का दौरा कर इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। अब योजना को अंतिम रूप देने के लिए वन, पर्यावरण और अन्य संबद्ध विभागों से प्रक्रिया चल रही है।

पक्षियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी होंगे लाभ
यह प्रस्तावित पक्षी विहार न केवल स्थानीय और प्रवासी पक्षियों को संरक्षित वातावरण देगा, बल्कि बहीन को राष्ट्रीय जैव विविधता मानचित्र पर भी स्थापित करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के विहार से पक्षियों की प्रजातियों की संख्या में वृद्धि होती है और पारिस्थितिकी तंत्र संतुलित रहता है। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण शिक्षा, इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन


गांव बहीन की भौगोलिक स्थिति भी इसे पक्षी विहार के लिए उपयुक्त बनाती है। यह गांव यमुना से निकलने वाली आगरा नहर के किनारे स्थित है और होडल-नूंह-रेवाड़ी स्टेट हाईवे तथा मथुरा-रेवाड़ी मार्ग के पास होने के कारण पर्यटकों की पहुंच में भी रहेगा।
विज्ञापन


सरपंच विक्रम सिंह ने बताया कि यदि पक्षी विहार के लिए अधिक भूमि की आवश्यकता होगी, तो पंचायत अतिरिक्त भूमि भी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि गांव वाले इस पहल को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सभी का सहयोग मिल रहा है। इस योजना के मूर्त रूप लेने से न केवल पक्षियों को सुरक्षित आवास मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास और ग्रामीण पर्यटन को भी नया जीवन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें