फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अधिकारी की गाड़ी से डॉलर चुरा ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलम फ्लाईओवर पर हुई वारदात, पंक्चर गाड़ी में भर रहे थे हवा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नीलम फ्लाईओवर पर गाड़ी पंक्चर होने के बाद हवा भरते समय मोटरसाइकिल सवारों ने एक कंपनी के अधिकारी का बैग चोरी कर लिया। बैग में लैपटॉप और करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा (अमेरिकी और मैक्सिकन डॉलर) थी। यह घटना 23 अप्रैल की है। शिकायत पर थाना सेंट्रल पुलिस ने 24 अप्रैल को संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।



भगत सिंह कॉलोनी निवासी मनोज कुमार एक कंपनी में अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी गाड़ी से ओल्ड फरीदाबाद प्लांट से किसी दूसरी कंपनी जा रहे थे। जब वह नीलम फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई। वह नीचे उतरकर मशीन पंप से टायर में हवा भरने लगे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनकी गाड़ी से बैग उठाकर भाग निकले। मनोज ने पीछा किया लेकिन आरोपी चकमा देने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, वह फरवरी में मैक्सिको से लौटे थे और बैग में कंपनी के करीब 1900 अमेरिकी डॉलर और दस हजार मैक्सिकन डॉलर रखे थे जो अभी जमा नहीं कराए थे। इसके अलावा बैग में लैपटॉप, 48 हजार रुपये भारतीय मुद्रा, पर्स में रखे सात हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज भी थे। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई संजय कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें