फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पल्ला में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए दिल्ली ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गई। पल्ला थाने की पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विनय नगर पार्ट दो निवासी मुकेश सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह पांच अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे बाइक से बेटे क्रिश सिंह 16 साल को कोचिंग सेंटर छोड़ने जा रहे थे। उसी समय रास्ते में रोशन नगर की मुख्य रोड पर एक ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों नीचे जा गिरे। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि मुझे हल्की चोट आई। वहीं चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। उसके बाद पत्नी को फोन करके घटना की सूचना दी और बेटे को इलाज के लिए दिल्ली ट्रामा सेंटर में भर्ती करवया। जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। पल्ला थाने की पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की बाद मौके से ट्रैक्टर सहित फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें