फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाइक सवारों ने महिला की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8 क्षेत्र में दो दिन के अंतर्गत झपटमारी की तीसरी वारदात संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। सेक्टर-9 में महिला से बाइक सवारों ने सोने की चेन छीन ली। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर-8 क्षेत्र के अंतर्गत दो दिन में झपटमारी के तीन मामले आ चुके हैं।
सेक्टर-9 निवासी डॉ आशीष गर्ग ने बताया कि 27 सितंबर की शाम को अपनी पत्नी डॉ. रेखा गर्ग के साथ घर से बेटे की दवा लेने के लिए गुरुद्वारा रोड से मार्किट जा रहे थे। जैसे ही मकान नंबर 2007 के सामने पहुंचे तो पीछे से दो बाइक सवार आए और पत्नी के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। आरोपियों ने हेलमेट पहना हुआ था। दंपति ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी बाइक पर सवार होकर सेक्टर-12 की तरफ भाग गए। बता दें कि इससे पहले सेक्टर 7ए निवासी हर्ष कथूरिया की बाइक सवार युवकों ने गले की चेन झपट ली थी। वहीं, सेक्टर 11 निवासी सविता गुप्ता से भी बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें