सेक्टर 62 से फल लेकर अपने घर जा रहा था पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर फल लेकर घर जा रहा युवक सेक्टर 62 के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आया गया। मांझा से गांव सोतई निवासी 36 साल के जवाहर की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में जवाहर को सेक्टर 8 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का इलाज आईसीयू में चल रहा है।
गांव सोतई के रहने वाले जवाहर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनका कार्यालय सेक्टर 62 में है। शनिवार सुबह वह किसी काम से कार्यालय पर गए थे। करीब 11:30 बजे बाइक से जन्माष्टमी के लिए फल लेकर गांव सोतई जा रहे थे। तभी सेक्टर 62 के पास उसकी मांझा फंस गया और उनकी उनकी गर्दन कट गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनकाे उपचार के लिए सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने के बाद आईसीयू में भर्ती किया हुआ है। अभी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक शादीशुदा है और उसके दो बेटे हैं।