फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। थाना सदर इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार युवक को बेलगाम ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के गांव बिलखोरा निवासी यशपाल ने पुलिस को बताया कि वह सूबेदार कॉलोनी में किराये पर रहता है। उसका भाई भी साथ रहता था। वह अपने भाई महिपाल के साथ गांव में मोटरसाइकिल पर फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता। शुक्रवार को वह और उसका भाई गांव सागरपुर में कपड़े बेचने गए थे। उसका भाई महिपाल आगे चल रहा था, तभी एक ट्रैक्टर चालक तेज गति दे ट्रैक्टर को लेकर आया और महिपाल को टक्कर मार दी। इस घटना में महिपाल बुरी तरह से घायल हो गया। यशपाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें