फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एफएमडीए के खुदवाए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-एफएमडीए नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में सीवरलाइन के लिए खुदवाया था गड्ढा, नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से सीवरलाइन के लिए खुदवाए गए 10 फीट के गड्ढे में गिरकर बृहस्पतिवार शाम को एक बाइक सवार की जान चली गई। मौके पर पहुंची मुजेसर पुलिस ने अर्थ मूवर के जरिए गड्ढे में गिरे युवक को बाहर निकालकर बीके अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लापरवाही की इंतहा यह है कि कार्यस्थल पर लोगों की सुरक्षा के लिए न तो कोई इंतजाम हैं और न ही लाइट, और न ही साइन बोर्ड लगाया गया है। मुजेसर पुलिस एफएमडीए के संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 बहुजन बस्ती निवासी विमल उर्फ बल्लू (23) कबाड़ का कारोबार करता था। बृहस्पतिवार शाम को वह दोस्त के साथ घर जा रहा था। हार्डवेयर सोहना रोड पर सेक्टर-22 श्मशान स्थल के पास उनकी बाइक सीवरेज के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में गिरने से युवक की गर्दन में पाइप लगा और विमल की मौके पर ही मौत हो गई। विमल का साथी सड़क पर गिरा, जिससे उसको भी हल्की चोट आई। सीवरलाइन की सफाई के लिए एफएमडीए ने वहां गड्ढा खुदवाया था लेकिन वहां न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही रोशनी का कोई प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची मुजेसर थाना पुलिस की टीम मौके पर अर्थ मूवर मंगवाया। इसके बाद गड्ढे में गिरे युवक को बाइक समेत बाहर निकालकर बीके अस्पताल ले गए। जांच में डॉक्टरों ने विमल को मृत घोषित कर दिया। थाना मुजेसर प्रभारी दर्पण कुमार ने बताया कि विमल के परिजन की शिकायत के आधार पर मुजेसर पुलिस जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इस मामले में एफएमडीए के मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें