फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-37 बाईपास रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बाईपास रोड पर सेक्टर-37 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सराय थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


यूपी हरदोई का मूल निवासी मृतक प्रदीप कुमार फरीदाबाद की धीरज नगर कॉलोनी में परिजनों के साथ रहता था। वह एक निजी कंपनी में बतौर चालक नौकरी करता था। परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। बच्चों में दो बेटी व एक बेटा है। शनिवार देर रात लगभग 11 बजे प्रदीप ड्यूटी से छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। सेक्टर-37 बाईपास रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके से भगा ले गया। इससे प्रदीप बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और घायल की मदद कर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें