फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से हुआ हादसा, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सरपंच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। गांव मंझावली के पास सड़क पर पड़े निर्माण सामग्री (यमुना रेता) के ढेर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तिगांव थाना पुलिस ने गांव के पूर्व सरपंच राकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, राजकुमार बरैवा निवासी एसजीएम नगर ने शिकायत में बताया कि वह 25 फरवरी की रात करीब 7:30 बजे अपने फूफा बत्तीलाल के साथ मोटरसाइकिल से नोएडा से फरीदाबाद लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जब वे मंझावली पुल से करीब 800 मीटर आगे बल्लभगढ़ की ओर पहुंचे, तो सामने से आ रही वाहनों की तेज रोशनी के कारण सड़क पर पड़ा रेत और बजरी का ढेर दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उसमें टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पीछे बैठे बत्तीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बत्तीलाल को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव मंझावली के पूर्व सरपंच राकेश पंडित ने अपने फार्म हाउस निर्माण के लिए सड़क के बीचों-बीच निर्माण सामग्री डलवा रखी थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें