फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रदेश के ग्रामीण जलकर्मियों को बड़ी राहत, बढ़ेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण जलकर्मियों को बड़ी राहत देते हुए ट्यूबवेल ऑपरेटरों को अब कुशल श्रेणी (स्किल्ड कैटेगरी) में शामिल कर दिया है। इस फैसले के बाद उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। पहले जहां उन्हें करीब 13346 रुपये मासिक वेतन मिलता था, अब उन्हें लगभग 19 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इस निर्णय से प्रदेश के करीब आठ हजार ग्रामीण जलकर्मियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



श्रम आयुक्त हरियाणा की ओर से विकास एवं पंचायत विभाग को जारी पत्र में कहा गया है कि ट्यूबवेल ऑपरेटरों को चार मई 2026 की अधिसूचना के तहत कुशल श्रेणी में रखा गया है। इसके आधार पर ही बढ़ा हुआ वेतन लागू किया जाएगा।



पहले स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड कर्मचारियों में अलग-अलग उप-श्रेणियां थी, जिससे वेतन को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहती थी। अब इन उप-श्रेणियों को समाप्त कर सामान्य श्रेणियां लागू की गई हैं।
विज्ञापन




भारतीय मजदूर संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है। संघ के नेताओं ने कहा कि लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी। फरीदाबाद में पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन के जिला महासचिव नवल किशोर ने इसे जलकर्मियों के लिए बड़ी राहत बताया और सरकार का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें