फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भूवी अग्रवाल ने रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश का गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित वर्टस विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जीता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भारतीय खेल जगत में भूवी अग्रवाल एक नया चमकता सितारा बनकर उभरी हैं। इन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित वर्टस विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में देश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 8 से 15 अक्तूबर 2025 तक आयोजित हुई, जिसमें 33 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भूवी ने मल्टी एथलेटिक इवेंट्स-100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, शॉटपुट और लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता हर दो वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।

भूवी दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-19 फरीदाबाद की छात्रा हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भूवी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे विद्यालय परिवार और शहर के लिए सम्मान की बात है। स्कूल की ओर से भूवी को प्रशिक्षण, संसाधन और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाती रही है।
विज्ञापन




विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता चक्रवर्ती ने कहा कि भूवी की मेहनत, अनुशासन और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भूवि ने हम सब का मान बढ़ाया है। हमने हमेशा उसे प्रेरित किया है कि वह अपना 100 प्रतिशत दें और कभी हार न माने।
विज्ञापन




भूवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और स्कूल को देते हुए कहा कि यह उनके सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उनका अगला लक्ष्य आगामी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर तिरंगा फहराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें