फरीदाबाद। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित पांच दिवसीय बाल महोत्सव शुक्रवार देर शाम संपन्न हुआ। महोत्सव के परिणाम देर शाम घोषित किए गए। शास्त्रीय एकल नृत्य ग्रुप-दो में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-14 की राघवी पाठक, सेंट एंथोनी सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-नौ की आमेया पहला व दूसरा, जबकि डीएवी स्कूल बल्लभगढ़ की अनन्या व सेक्टर-37 की रिद्धि शर्मा संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप तीन में डीएवी स्कूल सेक्टर-14 की पलक अरोड़ा प्रथम, मॉडर्न विद्या निकेतन की कृतिका गखेरा द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ की प्रज्ञा तृतीय रहीं। चतुर्थ ग्रुप में डीएवी स्कूल सेक्टर-37 की युविका शुक्ला पहली, मॉडर्न विद्या निकेतन सेक्टर-88 शिविका यादव द्वितीय और डीएवी स्कूल सेक्टर-14 की शुभांशी तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद