फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कल से जिले के मंदिरों में गूंजेंगे भोले बाबा के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का महीना शुक्रवार से हो जाएगा शुरू, सभी मंदिरों को सजाया जा रहा
विज्ञापन


हेमलता

फरीदाबाद। सावन का महीना शुक्रवार से शुरू होने वाला है। इस बार 9 अगस्त को सावन का महीना समाप्त हो जाएगा। ऐसे में शिव पूजा के लिए इस बार भक्तों के पास 4 सोमवार का समय रहेगा। वहीं कांवड़ लेने के लिए जाने वाले भक्तों को सिर्फ 13 दिन का समय मिल रहा है। भक्त 11 जुलाई के बाद से हरिद्वार के लिए रवाना होने शुरू हो जाएंगे। वहीं सावन के पहले सोमवार को लेकर जिले के सभी मंदिरों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिरों में तड़के चार बजे से ही भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिलती है। इस दिन भक्त को कोई परेशानी न, हो उसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं।

जिले के मठ-मंदिरों में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 14 जुलाई को पहले सोमवार के दिन सुबह चार बजे से शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इस दौरान जिले के छोटे बड़े 100 से अधिक मंदिरों को सजाया जा रहा है। बस स्टैंड स्थित काली मंदिर के पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि वैसे तो सावन का पूरा महीना बम भोले का होता है, लेकिन सोमवार को पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व है। 14 जुलाई को पहले सोमवार के दिन चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिर में शिवलिंग पर गंगाजल व दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र, भांगपत्र, धतूरा व बेर का प्रसाद चढ़ाएंगे। दूसरा सावन सोमवार व्रत- 21 जुलाई, तीसरा सावन सोमवार व्रत- 28 जुलाई और चौथा सावन सोमवार व्रत- 4 अगस्त है।
विज्ञापन


इन मंदिरों में होगी पूजा

अजरौंदा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 37 स्थित शिव मंदिर, ग्रीनफील्ड स्थित शिव मंदिर, सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, चावला कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, पथवारी मंदिर, एनआईटी एक नंबर वैष्णो देवी मंदिर, बस स्टैंड स्थित काली मंदिर, सेक्टर-16 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, तत्कालेश्वर शिव मंदिर नंबर पांच, हनुमान मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राम मंदिर जवाहर काॅलोनी, बल्लभगढ़ में राजवाड़ा स्थित शिव मंदिर, चतर्भुज मंदिर, केदारनाथ मंदिर, सियाराम मंदिर, सीता राम मंदिर, रघुबीर काॅलोनी स्थित भैया जी आश्रम, नील कंठ महादेव मंदिर सेक्टर-8, गीता मंदिर सेक्टर-15 में तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह चार बजे से ही भक्तों के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे।


21 फीट का बड़ा शिवलिंग

सेक्टर- 49 की सैनिक कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर पूरे दिल्ली एनसीआर में सबसे अनोखा मंदिर है। इसकी खासियत यह है कि 21 फीट का बड़ा शिवलिंग यहां स्थापित है। इस मंदिर में सावन के महीने में तो भारी संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन






दुकानों में सजे भगवा रंग के कपड़े

बल्लभगढ़ बस अड्डा मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर का कहना है कि कांवड़ यात्रा अब एक बड़ा त्योहार बन चुका है। इस त्योहार के चलते बाजारों में कपड़े की दुकानों पर भोले की काफी तरह की ड्रेस देखने को मिल रही हैं। भक्तों को सबसे ज्यादा भगवा रंग की टी शर्ट और पजामे पसंद आ रहे हैं। इन कपड़ों की कीमत 100 से रुपये लेकर 200 रुपये तक है। वहीं यात्रा के दौरान पैसे व मोबाइल रखने के लिए छोटे बैग भी भक्त पसंद कर रहे है जिसकी कीमत 150 से 250 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें