फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के लिए भारती और आरती रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 13वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले की खिलाड़ी भारती भड़ाना और आरती भड़ाना बृहस्पतिवार को रवाना हो गईं। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता से पहले अंतिम अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें वे पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस चैंपियनशिप में कुल 36 रेस वॉक एथलीट भाग लेंगे। खासकर अंडर-20 आयु वर्ग की 20 किलोमीटर स्पर्धा पर सभी खेल प्रेमियों की नजरें टिकी रहेंगी। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे मुकाबला कड़ा होने की संभावना है। आरती और भारती पिछले कुछ समय से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके कोच, परिवार और पूरे जिले को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि दोनों ही जिले की उभरती खिलाड़ी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें