फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन निकला शैतान: किशोरी को दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर 1000 KM दूर ले जाकर लूटी अस्मत; गुजरात में गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 07:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी करनेरा की बालाजी कॉलोनी का रहने वाला है। किशोरी को भी पुलिस ने मुक्त करा लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिये उसकी किशोरी से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों बातें करने लगे और वो किशोर को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक 15 साल की किशोरी को बहला-फुसला कर फरीदाबाद से करीब 1000 किलोमीटर दूर गुजरात ले गया। आरोपी ने वहां पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपी युवक सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि किशोरी को भी मुक्त करा लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस को नौ जुलाई को शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि 15 साल की किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मामले में जांच करते हुए अब पुलिस ने आरोपी सचिन (18) को गुजरात से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

आरोपी करनेरा की बालाजी कॉलोनी का रहने वाला है। किशोरी को भी पुलिस ने मुक्त करा लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिये उसकी किशोरी से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों बातें करने लगे और वो किशोर को अपने साथ ले गया। आरोपी गुजरात व अन्य राज्यों में किशोरी को लेकर छुपता रहा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें