फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के बाद बेटा भी छोड़ गया अकेला: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर जतिन की मौत, मामा के साथ बाइक पर था सवार

Mon, 28 Jul 2025 03:59 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 साल का जतिन मूल रूप से प्रहलादपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता की मौत काफी समय पहले बीमारी की वजह से हो गई थी। उसके बाद से वह गांव डींग अपने मामा सतबीर के पास मां के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
मृतक जतिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पृथला विधानसभा के गांव डीग-प्रहलादपुर की सड़क पर लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक 9वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने मामा के साथ बाइक पर सवार होकर से घर वापस लौट रहा था। तभी सड़क पर अचानक से खेतों के बीच में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। थाना सदर पुलिस ने मामा की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 साल का जतिन मूल रूप से प्रहलादपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता की मौत काफी समय पहले बीमारी की वजह से हो गई थी। उसके बाद से वह गांव डींग अपने मामा सतबीर के पास मां के साथ रह रहा था। रविवार की रात को करीब आठ बजे वह अपने मामा सतबीर के साथ डीग गांव गया हुआ था। दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह डीग और प्रहलादपुर गांव के बीच पहुंचे। तभी खेतों के बीच में से अचानक से लकड़ियों से भरा एक ट्रैक्टर बिना किसी चेतावनी के अचानक सड़क पर आ गया। जिससे सतबीर की बाइक टकरा गई। 
विज्ञापन

हादसे में जतिन का सिर ट्रॉली से टकरा गया। वहीं सतबीर ने हेलमेट पहना हुआ था। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने जनित को मृत घोषित कर दिया। वहीं सतबीर का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जतिन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अभी 9वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें