फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सामूहिक दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने पीड़िता से जाना था उसका दुख दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए 600 रुपये लिए थे ट्रांसफर, वीडियो में पीड़िता ने बताई उस रात की पूरी कहानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लिफ्ट के बहाने ईको वैन में बैठाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता का वीडियो सामने आया है। सूत्रों की मानें तो यह वीडियो लीगल एडवाइजर के समक्ष बयान देने के दौरान की है। वीडियो में पीड़िता ने उसके साथ बीती पूरी कहानी के बारे में बताया। पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने लिफ्ट देकर बातचीत की और उसका दुख-दर्द जाना। इसके बाद यूपीआई के जरिये महिला के बच्चों के लिए 600 रुपये भी उसे ट्रांसफर किए। पीड़िता के अनुसार उसे नहीं पता था कि आरोपी ये रुपये उसके साथ गलत काम करने के लिए डाल रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि यूपीआई से रुपये ट्रांसफर करने के बाद उसे वैन के पिछले हिस्से में बैठाया गया। आरोपियों ने 2-3 थप्पड़ मारे और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वैन लॉक कर दी थी और मोबाइल छीन लिया था। साथ ही विरोध करने पर धमकी दी कि गुरुग्राम रोड पर ले जाकर खाई में फेंक देंगे।
विज्ञापन


ये मामला पुलिस के पास मंगलवार दोपहर बाद लगभग 4 बजे पहुंचा। पुलिस को सूचना मिली कि एक निजी अस्पताल में महिला भर्ती है और उसे सामूहिक दुष्कर्म के बाद चलती गाड़ी से फेंक दिया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पीड़िता की बहन ने शिकायत दी। इसमें बताया गया कि सोमवार रात को मां से कहासुनी के बाद 26 साल की महिला घर से अपनी सहेली के पास चली गई थी। देर रात वहां से निकली और सड़क किनारे सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान ईको वैन सवार दो युवकों ने लिफ्ट दी। आरोपी वैन को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर ले गए और एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। बाद में चलती गाड़ी से महिला को फेंककर आरोपी वैन भगा ले गए। महिला को काफी चोट लगी और उसने कॉल कर अपनी बहन को बुलाया।
बहन के आने के बाद घायल पीड़िता को इलाज के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उन्होंने बताया कि चलती बाइक से गिरकर चोट लग गई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाके बाद दिल्ली रेफर कर दिया। वहां से दिल्ली जाने की बजाय पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही अपराध शाखा की टीमों को जांच में लगाया गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर मंगलवार देर रात ही पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही ईको गाड़ी भी बरामद कर ली गई। सूत्रों के अनुसार ये ईको वैन एंबुलेंस के तौर पर प्रयोग की जा रही थी। बुधवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें