सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दुकानदार के कान का पर्दा फट गया। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस को शिकायत दी गई है।
बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाने वाले मनोज कुमार ने बताया वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी 5 लोग पहुंचे और उनसे कहासुनी करने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने उनके ऊपर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मनोज के कान का पर्दा फट गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
उन्होंने बताया कि पड़ोस की दुकान पर काम करने वाले मजदूर से कुछ कह दिया था। जिससे नाराज होकर मुकेश गर्ग, चंदन गर्ग और राहुल गर्ग ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। आरोपियों की भी दुकान उसी इलाके में है और वह भी बिल्डिंग मटेरियल का काम करते हैं। थाना 58 पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी है।