फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीपीटीपी पुल के ऊपर कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर एक युवक को दूसरे कार में सवार युवकों ने पीट दिया। हमले में सेक्टर 9 निवासी दीपांशु मंगला को काफी चोटें आई हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बीपीटीपी थाना में एफआईआर दर्ज कर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दीपांशु मंगला ने बताया कि छह जुलाई को सुबह लगभग चार बजे वह कार से बीपीटीपी से सेक्टर-नौ घर की ओर जा रहे थे। बीपीटीपी पुल के पास एक अन्य कार सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। दीपांशु ने विरोध जताया तो कार सवार युवक गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटने लगे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चालक की पहचान के प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें