फरीदाबाद। प्रदेश की समृद्ध लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से राज्य स्तरीय बीन दल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता दो सितंबर को सुबह 10 बजे मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर, हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र में होगी। इसमें प्रदेशभर के लोक कलाकार बीन वादन की पारंपरिक कला का प्रदर्शन करेंगे।
डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य हरियाणा की पारंपरिक बीन वादन कला को संरक्षण और प्रोत्साहन देना है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दलों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कलाकार का प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सत्यापन के लिए आधार कार्ड साथ लाना होगा।