फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल में लगाए 11 फलदार और छायादार पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। मानव सेवा समिति की ओर से चलाए जा रहे ‘पौधा लगाओ, उसे हरा-भरा पेड़ बनाओ’ अभियान के तहत शनिवार को राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर-9 में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों और स्कूल स्टाफ ने मंत्री के साथ मिलकर स्कूल परिसर में 11 फलदार और छायादार पौधे लगाए।
विज्ञापन


इस अवसर पर विपुल गोयल ने मानव सेवा समिति की ओर से जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राजकीय प्राइमरी स्कूल की करीब तीन एकड़ जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई इमारत बनाई जाएगी। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें