11 सितंबर को चुनाव में महासचिव पद पर 10 के बीच मुकाबला होगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। बार चुनाव अधिकारी ने 11 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। जबकि महासचिव पद पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता सतेंद्र अधाना के मुताबिक, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए मौजूदा बार प्रधान राजेश बैंसला, धनी राम राजक राजपूत, ज्योति अग्रवाल, मनोज नागर, मोहन कुमार यादव, नरेंद्र शर्मा, ओम दत्त शर्मा, , वंदना सिंह भाटी और विवेक कुमार उर्फ बॉबी रावत चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भीम सिंह चंदीला, भीष्म नारायण मुदगल और कुलदीप सिंह चौहान के बीच मुकाबला होगा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अक्षय कौशिक, चमन प्रकाश, मोहित नागर, रोविन सूद, सुरेश शर्मा और विकास शर्मा मैदान में हैं।
महिला उपाध्यक्ष पद के लिए आरती शर्मा, बीरेश डागर और नेहा शर्मा ने नामांकन किया है। महासचिव पद के लिए अभिषेक शर्मा, अमित कुमार बस्ता, आशीष कौशिक, दीपु सिंह, कुसुम सरदाना, नरेश कुमार रावत, संजीव कुमार अत्री, विक्की सिंह भामला, विकास भड़ाना और विपिन यादव के बीच मुकाबला होगा। अतिरिक्त सचिव पद के लिए अनिल यादव, केपी खटाना और विवेक भड़ाना प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकित नागर, चंदन शर्मा, कुणाल चौधरी, पवन गुप्ता, राहुल, सोनू शर्मा और तरुण चुनाव लड़ रहे हैं।
संयुक्त सचिव पद के लिए अरुण भारद्वाज, अविनाश कुमार, बुद्धा देव दास, पंकज शर्मा और वीरेंद्र मैदान में है। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य (महिला) पद के लिए मीनाक्षी कुमार और रंजीता पटेल, जबकि कार्यकारी सदस्य पुस्तकालय (महिला) पद के लिए ज्ञान कौर और कश्मीरी उर्फ कंगना के बीच मुकाबला होगा।