फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बैंककर्मी को बंधक बनाकर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड में सोना गिरवी रखकर लिया था 4 लाख रुपये का लोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड में सोना गिरवी रखकर 4 लाख रुपये का लोन लेने वाले व्यक्ति को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों ने झूठी शिकायत कर युवक को नौकरी से भी निकलवा दिया। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष कॉलोनी निवासी दशरथ ने बताया कि वह आईआईएफएल फाइनेंस बैंक में कार्यरत था। 23 जून 2023 को उन्होंने 8 सोने की चूड़ी कुल 105 ग्राम मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड चावला कॉलोनी में गिरवी रखकर 4 लाख 11 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था । उन्होंने अपने सामने अपनी आठों चूड़ियां मुथूट कर्मचारियों से चेक करके सील पैक कराईं थीं। कुछ दिन बाद 3 जुलाई 2023 को उनके घर पर बैंक मैनेजर मीनाक्षी और एक अन्य कर्मी आए। जिसने उनको बताया कि उनकी 8 चूड़ियों में से 5 चूड़ी ठीक हैं। वहीं तीन चूड़ियाें की कम पवित्रता है । जिस पर उन्होंने कहा कि वह सुबह बैंक में आकर चेक करेंगे। 4 जुलाई को जब वह बैंक पहुंचा तो कर्मचारियों ने सोना दिखाने से मना कर दिया और उनको बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो घंटे तक कंपनी में बनाया बंधक

आरोपी पूजा, मीनाक्षी एवं बैक विजिलेंस ऑफिसर और अन्य बाहर से बुलाए बदमाशों तथा बैंक कर्मियों ने उनको जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाया था । उस घटना की सीसीटीवी फुटेज बैंक में मौजूद है । करीब 2 घंटे बाद बंधक अवस्था में अपनी जान बचाने हेतु उन्होंने 112 पर कॉल की। मौके पर पुलिस पहुंची और बैक कर्मियों को धमकाते हुए उसको बचाया। उस दौरान सभी आरोपियों ने उनसे माफी मांग ली। आरोपियों ने उनको सही सोने की चूड़ियों देने की बात भी कहीं थी लेकिन बाद में असली गोल्ड वापस नहीं दिया। साथ ही उनकी झूठी शिकायत करके उनको आईआईएफएल से नौकरी से हटवा दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसको लेकर कोर्ट में शिकायत की। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें