फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के आरोप में बैंक खाताधारक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 13 रुपये का भुगतान कराने के लिए भेजा था लिंक, क्लिक करते ही खाते से उड़ाई रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। साइबर क्राइम पुलिस ने अड़ानी गैस बिल के नाम पर हुई 82,356 रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक खाताधारक को पकड़ा है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी रोहित के रूप में हुई है, जो फिलहाल नई दिल्ली में रह रहा था। उसका बैंक खाता ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रोहित दिल्ली में पढ़ाई के साथ एक होटल में कुक का काम करता है। पूछताछ में सामने आया कि ठगी के 82,356 रुपये उसके खाते में आए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता को 18 सितंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को अड़ानी गैस का कर्मचारी बताया और बिल पेंडिंग होने की बात कही। उसने कनेक्शन चालू रखने के लिए 13 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा और एक लिंक भेजा। शिकायतकर्ता ने लिंक पर क्लिक कर 13 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से 82,356 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें