फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में बांग्लादेशी छात्र की मौत: अंजान लड़की के प्यार में था मुश्ताक, कर रहा था बीटेक; पंखे से लटका मिला

Sun, 24 May 2026 08:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

मुस्ताक कॉलेज के हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक अन्य छात्र के साथ रूम शेयर करता था। घटना के समय उसका रूम पार्टनर किसी जरूरी काम से कमरे से बाहर गया हुआ था। जब वह काम निपटाकर वापस लौटा तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। मुस्ताक कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। 
विज्ञापन
हॉस्टल में छात्र ने दी जान - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड रोड स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में बीटेक सेकंड ईयर के एक बांग्लादेशी छात्र ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुस्ताक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, हालांकि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। सूरजकुंड थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

रूम पार्टनर के बाहर जाने पर लगाई फांसी
जानकारी के अनुसार, मुस्ताक कॉलेज के हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर एक अन्य छात्र के साथ रूम शेयर करता था। घटना के समय उसका रूम पार्टनर किसी जरूरी काम से कमरे से बाहर गया हुआ था। जब वह काम निपटाकर वापस लौटा तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। मुस्ताक कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। रूम पार्टनर के शोर मचाने पर हॉस्टल के अन्य छात्र भी मौके पर एकत्र हो गए। छात्रों ने मुस्ताक को तुरंत फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

कॉलेज से बाहर की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग की बात आई सामने
सूचना पाकर सूरजकुंड थाना पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल और कॉलेज हॉस्टल पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को मृतक छात्र के प्रेम-प्रसंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि मुस्ताक का कॉलेज से बाहर की किसी युवती के साथ संपर्क था और इसी सिलसिले में वह मानसिक तनाव में था। मिली जानकारी के मुताबिक जिस युवती से छात्र का संपर्क था, वह इस कॉलेज की छात्रा नहीं है। पुलिस छात्र के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स को खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

बांग्लादेश दूतावास को दी गई सूचना, परिजनों के आने पर होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक छात्र के परिजनों और दिल्ली स्थित बांग्लादेश एंबेसी (दूतावास) को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, दूतावास के अधिकारियों और परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सूरजकुंड थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण हॉस्टल के अन्य छात्रों और मुस्ताक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें