फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सात माह से जलभराव में डूबा बलई का गोरवाल मोहल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर -
विज्ञापन

-80 घरों की बस्ती का मुख्य रास्ता बना मुसीबत, ग्रामीणों में रोष
- जल्द जल निकासी और रास्ते की मरम्मत की उठाई मांग



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के बलई गांव का गोरवाल मोहल्ला पिछले करीब सात महीनों से जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। करीब 80 घरों की इस बस्ती का मुख्य मार्ग पूरी तरह बदहाल हो चुका है। रास्ते में लगातार जमा हो रहे पानी के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।



- तालाब के पास होने से बढ़ी समस्या :

ग्रामीणों के अनुसार गोरवाल मोहल्ला तालाब के नजदीक बसा हुआ है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण रास्ते में पानी भर जाता है। पिछले कई महीनों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है और कीचड़ व गंदगी के कारण आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




- ग्रामीणों ने जताई नाराजगी :

मोहल्ले के निवासी हुजेफा, आदिल, मौलवी मुबीन और आमिर ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। हर बार अधिकारियों की ओर से जल्द समाधान का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई काम होता नजर नहीं आता। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार अनदेखी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।



- बरसात में बढ़ेगा खतरा :

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बरसात के दिनों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है। पानी अधिक भरने की स्थिति में रास्ता और तालाब के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा।



-
बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी :

स्थानीय लोगों के मुताबिक जलभराव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों के तालाब में गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है, वहीं महिलाओं को रोजमर्रा के कामों के लिए इस रास्ते से गुजरना पड़ता है।



- ग्रामीणों ने की जल्द समाधान की मांग :

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की अनदेखी देखकर ऐसा लगता है कि जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था कर रास्ते की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन




जल निकासी की उचित व्यवस्था विभाग द्वारा करवाई जा रही है। बलई गांव में भी अगर इस तरह की समस्या बनी हुई है तो मौके पर टीम भेजकर मुआयना कराया जाएगा। निश्चित तौर पर जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

- विशाल आजाद, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी नगीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें