फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुष्कर्म के केस में फंसाकर अवैध वसूली के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-17 थाने में 26 सितंबर 2024 को दर्ज हुई थी एफआईआर
विज्ञापन

दो जुलाई 2025 को पुलिस ने किया था आरोपी को गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। हनीट्रैप के बाद दुष्कर्म के केस में फंसाकर अवैध वसूली के मामले में जेल में बंद आरोपी मुकेश नरवत की जमानत याचिका जिला अदालत ने बुधवार को खारिज कर दी है। मामले में सेक्टर-17 थाने में 26 सितंबर 2024 को एफआईआर दर्ज हुई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी मुकेश नरवत (40) को दो जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सेक्टर-17 थाने में यह एफआईआर धीरज ने शिकायत देकर दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि उनके पुराने परिचित मुकेश नरवत ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उनके खिलाफ 12 जुलाई 2023 को महिला थाना सेंट्रल में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा दी। 26 जुलाई 2023 को गिरफ्तार करने के बाद धीरज को जेल भेज दिया गया। आरोप है कि थाना परिसर में मुकेश नरवत ने केस रफा-दफा कराने की एवज में 50 लाख रुपये मांगे थे। लेकिन धीरज के जेल जाने के बाद 30 जुलाई 2023 को 33 लाख रुपये लेकर 31 जुलाई 2023 को मुकेश नरवत ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला से एफिडेविट साइन कराकर दे दिया था कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ। हाईकोर्ट से 17 नवंबर 2023 को जमानत मिलने के बाद धीरज ने आरोपियों पर कार्रवाई का मन बनाया। एनजीओ एकम न्याय फाउंडेशन की निदेशक दीपिका नारायण भारद्वाज के साथ वे गृहमंत्री अनिल विज से मिले और मामले की शिकायत दी। जिस पर जांच के बाद मुकेश नरवत, मोंटी चंदीला व दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने वाली युवती पर एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें