फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बागरी वॉरियर्स ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंटर 11 को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित डीपीएस स्कूल के क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बागरी वॉरियर्स ने पंटर 11 को आसानी से आठ विकेट से हरा दिया। 12 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई पंटर 11 ने 114 रन का स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागरी वॉरियर्स ने महज 10 ओवर में 120 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

पंटर 11 की ओर से विशाल ने 12 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान भानू ने 21 रन बनाए। बागरी वॉरियर्स के लिए तरुण ने दो जबकि प्रतीक, मितेश, लव और आयुष को एक-एक विकेट मिला। बागरी वॉरियर्स के लिए बल्लेबाजी को आए लक्ष्य ने महज 31 गेंदों पर नौ छक्कों की सहायता से 77 रनों की पारी खेली। वहीं नवनीत ने 35 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंटर 11 के लिए तेज गेंदबाज आरजे ने दो विकेट हासिल किए। अन्य कोई गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सका। लक्ष्य को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें