फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीपी-79 ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
-फाइनल में एमएस वॉरियर्स को 31 हराया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। सेक्टर-84 स्थित नरवत बॉक्स एरीना में शुक्रवार को एकदिवसीय टूर्नामेंट में सीपी-79 ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम ने फाइनल में एमएस वॉरियर्स को 31 रन से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीपी-79 ने 196 रन का स्कोर खड़ा किया। सीपी की ओर से जितांशु भाटिया ने 76 रन की पारी खेली। वहीं तेजेंदर और जय ने 32 और 29 रन का योगदान दिया। एमएस वॉरियर्स के लिए गौरव ने तीन और विपिन कामरा ने दो विकेट चटकाए। जवाब में एमएस वॉरियर्स की टीम 165 रन ही बना सकी। वॉरियर्स के विपिन ने 56 और गगन ने 48 रन बनाए। सीपी के लिए सचिन और उमेश ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि देव को दो विकेट मिले। 76 रन बनाने वाले जितांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें