फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धनतेरस पर ट्रायल के लिए खोला गया बघौला फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, मथुरा व आगरा की ओर यात्रा करने वाले लोगों को राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। धनतेरस पर एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। एनएच–19 पर बन रहा बघौला फ्लाईओवर शनिवार को ट्रायल बेसिस पर यातायात के लिए खोल दिया गया, जिससे लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे लोगों को राहत मिली।
फ्लाईओवर खुलने से बघौला डायवर्जन पर वर्षों से बनी जाम की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। पहले यहां रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लगती थीं, खासकर ऑफिस और स्कूल टाइम के दौरान। अब दिल्ली से मथुरा की ओर जाने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से गुजर रहे हैं, जिससे नीचे की सड़क पर ट्रैफिक का दबाव घट गया है। फ्लाईओवर चालू होने से दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, मथुरा और आगरा की दिशा में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर परियोजना का लगभग 80 फीसदी से ज्यादा कार्य पूरा हो चुका है। बाकी कार्यों में एप्रोच रोड की ब्लैकटॉपिंग, पैराफिट लगाना, रेनवाटर ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइटिंग और साइन बोर्ड लगाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
दिवाली पर्व के दौरान बघौला डायवर्जन पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए फ्लाईओवर को ट्रायल बेसिस पर खोला गया है। हमारी टीम 24 घंटे काम कर रही है। -धीरज सिंह, एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें