फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर 17ए औद्योगिक क्षेत्र में बदहाल सड़कों से परेशान उद्यमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर के प्रमुख औद्योगिक केंद्र सेक्टर 17ए में सड़क ना बनने से उद्यमी बेहद परेशान हैं। औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अभाव, विशेषकर सड़कों के अस्तित्व में न होने के कारण यहां के व्यवसायियों को भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परिवहन में भारी बाधा

स्थानीय उद्यमियों का कहना है कि सड़क ना बनी होने के कारण कारण कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। लोडिंग वाहनों के पलटने का डर हमेशा बना रहता है, जिससे न केवल माल का नुकसान होता है बल्कि श्रमिकों की सुरक्षा भी खतरे में रहती है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण वाहनों का मेंटेनेंस खर्च भी दोगुना हो गया है।
विज्ञापन


नितिन नाम के एक उद्यमी ने कहा कि इसका असर व्यापार पर बेहद बुरी तरह से पड़ रहा है विदेशी और अन्य राज्यों के क्लाइंट खराब रास्तों के कारण फैक्ट्री आने से कतराते हैं। रघु नाम के एक अन्य उद्यमी ने कहा कि बारिश में जलभराव की बहुत समस्या रहती है। हल्की बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। यदि जल्द ही सड़कों का निर्माण नहीं शुरू हुआ, तो उद्यमी कामकाज बंद कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें